Gram Vikas Yojna Avam Sodh Kendra
भारत के उ0प्र0 राज्य के जनपद बाराबंकी के अति पिछडे बनी कोडर ब्लाक की राम सनेही घाट तहसील के गांवों को लेकर ग्राम हथौंधा में चन्द्रभानु गुप्त ग्राम विकास योजना एवं शोध केन्द्र की स्थापना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्ता जी द्वारा संस्थापित स्वतंत्र समाज सेवी संस्था भारत सेवा संस्थान, मोतीमहल,2-राणा प्रताप मार्गलखनऊ, उ0प्र0, भारत द्वारा वर्ष 1984 में की गयी।
मेम्बर इन्चार्जः- डा0 जे0एन0मिश्र, पूर्व प्रोफेसर एवं हेड, आयुर्वेद संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय।
मुख्यकार्याधिकारीः-श्री उमाश्याम यादव, पूर्व शाखा प्रबन्धक, ग्रामीण बैंक आफ आर्यवर्त।
दूरभाष सं0.9935087433
निम्नलिखित संचालित प्रशिक्षण योग्य, अनुभवी प्रशिक्षकों के द्वारा मात्र अति न्यूनतम सेवा शुल्क पर ग्राम वासियों को उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें प्रशिक्षण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री भी उपलब्ध करायी जाती है।
प्रशिक्षण अनुभाग अवधि शुल्क प्रशिक्षक का नाम
सिलाई कटाई कढाई 6 माह रू0 35/- माह श्रीमती कमल सेठी - सेक्शन ब
श्रीमती सुमन शुक्ला-सेक्शन&अ
जरी
6
माह रू0 40/-
माह
श्रीमती चांद बानो
टाईप
6
माह रू0 25/-
माह
श्री सहज राम
ब्यूटीशियन
6 माह
रू0 200/- माह
श्रीमती हेमलता द्विवेदी
फलसंरक्षण
3
माह
रू0 100/-
माह
श्रीमती शान्ती अवस्थी
कम्प्यूटर प्रशिक्षण
6 माह व 1
वर्ष रू0 250/-
माह
श्री संजय कुमार सिंह
उपरोक्तानुसार
संचालित प्रशिक्षण अनुभागों में वित्तीय वर्ष 2014-15 मे सिलाई-219,
जरी-63, कढाई-130, टाईप-156, ब्यूटीशियन-56, फलसंरक्षण- 74 व कम्प्यूटर में
145 प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया गया है ।
चिकित्सा अनुभाग चिकित्सक का नाम ओ0पी0डी0 शल्य चिकित्सा सुविधाएं
दिवस
1- सामान्य रोग डा0 ए0के0श्रीवास्तव मंगलवार ,शनिवार उपलब्ध नहीं। परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं
MD
( फिजीशियन एवं चेस्ट रोग विशेषज्ञ )
2- स्त्री एवं प्रसूती रोग डा0 विजया श्रीवास्तव मंगलवार, शनिवार उपलब्ध नहीं। परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं
MBBS
3- दन्त रोग डा0 श्रुति सक्सेना सोमवार, शुक्रवार उपलब्ध है। RPD,Denture,Crown,
MDS Ortho, R.C.T., Scaling, Extraction,
Restoration, X-Ray
परामर्श एवं दवाएं निःशुल्क।
मात्र उपर्युक्त दन्त शल्य
कार्यो में आने वाली लागत ही मरीज से
सहायतार्थ स्वरूप लीजाती है।
उपरोक्त चिकित्सा अनुभागों में वित्तीय वर्ष 2014-15 में कुल 17424 मरीजों को चिकित्सा परामर्श के साथ दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।
पैरामेडिकल स्टाफः- श्री अखिलानन्द मिश्रा, फार्मासिस्ट।
संस्थान द्वारा मात्र 2रू पंजीकरण शुल्क पर आधुनिक उपकरणों द्वारा नेत्र रोग चिकित्सा परामर्श व आपरेशन हेतु सहायतार्थ स्वरूप बडे आपरेशन के लिए 400रू व छोटे आपरेशन के लिए 200रू मात्र लिए जाते है। औसतन प्रतिवर्ष 1000 मरीजों का सफल आपरेशन किया जाता है। संस्थान द्वारा दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षित आपरेशन प्रक्रिया को देखतें दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। संस्थान की सुरक्षित व सफल शल्य चिकित्सा को देखते हुए आज हमारा आंख अस्पताल मात्र बाराबंकी जिले में ही नही बल्कि आस-पास के अन्य जिलों में भी ख्याति प्राप्त कर चुका है।
चिकित्सक का नाम ओ0पी0डी0 एवं आई0पी0डी0 दिवस शल्य चिकित्सा सुविधाएं
डा0विजय कुमार सिंह बुधवार,एवं मरीजों की अधिकता को कैटरेक्ट सर्जरी(बडा आपरेशन) 25 बेड,
M.S (VitreoRetina Surgeon) देखते हुए अन्य दिनों में भी विजिट नाखूना आॅपरेशन रात्रि एवं प्रातः नाश्ता।
फारेन बाडी निकालना परामर्श दवाओं
कैलेजियान आपरेशन का निःशुल्क
वितरण।
वित्तीय वर्ष 2014-15 में कुल 13241 मरीजों को चिकित्सा परामर्श दिया गया। तथा 1019 मरीजों के आंख आपरेशन किए गए, जो कि पूर्णतया सफल रहे।
सहयोगी पैरामेडिकल स्टाफः- श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, आप्टोमेट्रिस्ट।
अस्पताल में प्रतिदिन आप्टोमेट्रिस्ट द्वारा नेत्र चश्मा जांच व परामर्श दिया जाता है।
वित्तीय वर्ष 2014-15 में कुल 1335 मरीजों की चश्मा जांच की गयी।
एम्बुलेस सेवाः- 24 घण्टे उपलब्ध।
चिकित्सक का नाम ओ0पी0डी0 सुविधाएं
डा0 नमिता सिंह, प्रत्येक कार्य दिवस परामर्श एवं निःशुल्क दवाओं का वितरण।
B.H.M.S.
होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति के द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में 9500 मरीजों का इलाज किया गया है।
उद्देश्य- सार्वजनिक पुस्तकालय के माध्यम से संस्था का मूल उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एंव पुरूषों में पठन-पाठन में रूचि पैदा करना। जिससे वे अपने बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित कर सकें। ग्रामीण अंचल होने के कारण संस्था द्वारा सचल पुस्तकालय की भी व्यवस्था की गयी। जिसके लिए दो सचल पुस्तकालय सहायकों की नियुक्ति की गयी, जो कि गांवो में जाकर महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते है। पुस्तकों का आदान-प्रदान गृह स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाता है।
स्टाफ
पुस्तकालयाध्यक्ष - श्रीमती रचना मिश्रा
पुस्तकालय सहायक - श्री प्रमोद कुमार द्विवेदी
सचल पुस्तकालय सहायक - श्री रमेश कुमार शुक्ला
कु0 पुष्पा देवी
पुस्तकालय संग्रहण
कुल उपलब्ध पुस्तकों की संख्या - 5627
उपलब्ध समाचार पत्रों की संख्या
दैनिक समाचार पत्र ( प्रतिदिन) - 1
रोजगार समाचार पत्र ( साप्ताहिक) - 1
कम्प्यूटर न्यूज ( साप्ताहिक) - 1
कृषि समाचार ( मासिक) - 1
उपलब्ध साप्ताहिक] मासिक] त्रैमासिक पत्रिकाओं की संख्या - 17
संस्था द्वारा प्रति वर्ष गठित पुस्तकालय चयन समिति के माध्यम से पाठको की मांग के अनुसार पुस्तकें व वार्षिक पुस्तक मेले से संस्था निधि से पुस्तको का क्रय अनिवार्य रूप से किया जाता है। व प्रति वर्ष अनुदान स्वरूप राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रकोष्ठ से भी पुस्तके प्राप्त होती है। पुस्तकालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2014&15 तक कुल 409 महिला व 704 पुरूष सदस्य बनाए गए है। जिनमें से प्रति दिन 45-50 पाठको को औसत प्रति दिन पुस्तकालय आता है। 2014-15 में 413 सदस्यों का नवीनीकरण किया गया। 7871 पुनरावृत्ति सहित पुस्तको एवं पत्रिकाओं का निर्गमन किया गया।
पुस्तकालय सदस्यता ग्रहण प्रक्रिया
सदस्य जमानत प्रवेश सदस्यता शुल्क कुल
राशि शुल्क वार्षिक शुल्क
सामान्य सदस्य 50रू 2रू 10रू 62रू
छात्र सदस्य 25रू 2रू 10रू 37रू
नियमः- प्रत्येक वर्ष 10रू शुल्क देकर सदस्यता नवीनीकरण कराना होगा। यदि लगातार तीन वर्षों तक सदस्यता नवीनीकरण नही कराया जाता है तो जमानत धनराशि जब्त कर ली जाएगी।
1. कम्बल वितरणः- संस्था द्वारा प्रति वर्ष शीत ऋतु में गरीब, वृद्ध,विकलांग, विधवाओं आदि के लिए कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
2. कृषक गोष्ठीः- वर्ष की मुख्य फसलों पर कृषक गोष्ठी का आयोजन किया जाता है।
3. श्रद्धेय चन्द्रभानु गुप्ता जी का प्रत्येक वर्ष 14 जुलाई जन्म दिवस व 11 मार्च पुण्य तिथि पर हवन पूजन-पाठ, प्रसाद भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है।